- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News The Woman Had A Cancerous Tumor In Her Lungs Saved By The Doctors
महिला के फेफड़े में था कैंसर ट्यूमर, कटने से बचाया डॉक्टरों ने
रायपुर | अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) के डॉक्टरों ने 75 वर्षीय महिला के फेफड़े को कटने से बचा लिया। महिला के दाएं फेफड़े में कैंसर था, जिसे कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के डॉक्टरों ने निकाल लिया। विभाग के एचओडी डॉ. कृष्णकांत साहू की टीम ने महिला की सर्जरी की। बुजुर्ग महिला की सर्जरी वाइड मार्जिन वेड्ज रिसेक्शन पद्धति से की गई। इस पद्धति में फेफड़े के ट्यूमर वाले हिस्से को निकाल कर स्वस्थ्य फेफड़े को बचा लिया गया। इसे नार्मल लंग प्रिजर्वेशन भी कहा जाता है। इससे मरीज को भविष्य में सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। डॉ. साहू ने बताया कि बुजुर्ग को दो साल पहले बच्चेदानी का कैंसर था, जिसकी सर्जरी की गई थी। कुछ समय पर लगातार खांसी होने लगी। छाती का एक्सरे कराने पर दाएं फेफड़े के नीचे वाले भाग पर कोई गांठ दिखाई दी। पेट सीटी स्कैन से फेफड़े के कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को कैंसर विभाग से सीटीवीएस विभाग भेजा गया। महिला की उम्र को देखते हुए वीडियो असिस्ट थोरेस्कोपिक सर्जरी की सलाह दी गई।