पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News There Is A Strategy To Connect Women With Employment Cm Bhupesh

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की है रणनीति: सीएम भूपेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर |अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रविवार को लोकवाणी में महिलाओं को बराबरी के अवसर पर अपने विचार रखे। साथ ही रंगों के त्योहार होली की बधाइयां दी। सीएम ने कहा कि राज्य में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है, जो दुनिया के लिए एक उदाहरण है। रेडियोवार्ता कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा कि राज्य में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बहुत से समाजों में मातृ शक्ति की प्रधानता है। इन सबके बावजूद महिला और पुरूषों में बराबरी का सवाल सामयिक है। मातृ-शक्ति के बिना इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारे छत्तीसगढ़ में तो देवी को अपने हर स्वरूप में मां माना जाता है। दंतेवाड़ा में मां दन्तेश्वरी, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी, रतनपुर में मां महामाया, चन्द्रपुर में मां चंद्रहासिनी के शक्तिपीठ और हर गांव-हर शहर में कोई न कोई लोक आस्था केन्द्र है। जिनके आशीर्वाद से हम तरक्की करते हैं। सीएम ने कहा कि दो दिन बाद होली है।
खबरें और भी हैं...