पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News There Is No Incident Of Molestation On Holi So A Group Of 20 Women Are Seen Patrolling In The Locality

होली पर छेड़छाड़ की घटना न हो इसलिए 20 महिलाओं की टोली मोहल्ले में लाठी थामकर दे रहीं पहरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ शाम 7 से रात 11 बजे तक दे रही हैं पहरा

{ हुड़दंग होेने पर डीडी नगर थाने में करती हैं शिकायत

{ हेल्पलाइन नंबर 112 से भी लेती हैं मदद

सिटी रिपोर्टर | होली के हुड़दंग के बीच गर्ल्स और िवमंस को छेड़छाड़, कमेंट्स जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बेटी बचाओ मंच की लगभग 20 महिलाएं शाम 7 से रात 11 बजे तक डगनिया के आसपास के मोहल्लों में लाठी थामकर पहरा दे रही हैं। टीम मेंबर भारती अवतार शर्मा ने बताया, मोहल्ले में होली पर कुछ असामाजिक तत्व नशे की हालत में हुड़दंग करते हैं। शाम को महिलाओं का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। इसे रोकने के लिए महिलाओं की टोली लाठी पकड़कर गश्त पर निकलती हैं। कहीं हुड़दंग होने पर तुरंत डीडी नगर पुलिस थाने में शिकायत करते हैं या हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके मदद लेते हैं। इस टीम में मृणालिनी मिश्रा, अर्चना गुप्ता, शीला सिसोदिया, किरण मोदी, निर्मला शर्मा, मधु मिश्रा, लीना देवी राहंगडाले सहित अन्य महिलाएं हैं।
खबरें और भी हैं...