पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News This Is Not A Hookah 3 Feet Earring Made Of Copper

ये हुक्का नहीं, कॉपर से बनी 3 फीट की ईयररिंग है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहली बार शहर में लगी प्रदर्शनी के हर स्टॉल में सैनेटाइजर

पहली बार रायपुर में लगी किसी भी प्रदर्शनी के हर स्टॉल में हैंड सेनेटाइजर देखने मिला। किसी भी ड्रेस या ज्वेलरी को ट्राय करने से पहले डिजाइनर्स, कस्टमर्स से हैंड सेनेटाइजर यूज करने की रिक्वेस्ट करते दिखे। ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने के लिहाज से ये कदम उठाया गया।

सिटी रिपाेर्टर . रायपुर

ये तस्वीर हुक्का की नहीं, बल्कि वैसे ही डिजाइन की ईयररिंग की है। होटल जोन बाय द पार्क में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय इंडियन फैशन एग्जीबिशन सूत्रा के पहले दिन कोलकाता से आई डिजाइनर निधि मोदी ने इंडो वेस्टर्न डिजाइन की ऐसी कई ज्वेलरी एग्जिबिट की। निधि ने कॉपर से येे ज्वेलरी खुद बनाई है। उन्होंने बताया कि तीन इंच की इस लाइटवेट ईयररिंग को बनाने में लगभग 10 दिन लगे। निधि ने ऐसी ईयररिंग भी एग्जिबिट की है, जिसमें चेयर्स का डिजाइन है। पांच इंच लंबी ये ईयररिंग उनके लिए है जिनकी गर्दन लंबी है। ये सभी ज्वेलरी 1500 से 3 हजार की रेंज में है। रविवार तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में आउटफिट्स, फुटवियर, डेकोरेटिव्स एग्जिबिट किए गए हैं। यहां दोपहर
12 से रात 8 बजे तक विजिट कर सकते हैं। एंट्री फ्री है।

हुक्का के डिजाइन की ईयररिंग।

सामान देखने से पहले कस्टमर्स से सैनेटाइजर यूज करने की रिक्वेस्ट करते दिखे डिजाइनर्स।
खबरें और भी हैं...