पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Those Who Do Not Wear Helmets Will Now Be Sent To Court There Penalty Due To New Rules

हेलमेट नहीं पहनने वालों को अब कोर्ट भेजेंगे, वहां जुर्माना नए नियम से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस अब पकड़े जाने पर चालान नहीं वसूलेगी। ऐसे लोगों को ट्रैफिक पुलिस अब सीधे कोर्ट भेजेगी। वहां नए नियमों के तहत चालान पटाना पड़ेगा जो दोगुना होगा। अभी तक हेलमेट नहीं पहनने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया जाता था। नए नियमों के तहत 1000 रुपए का जुर्माना और तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।

यातायात विभाग के अफसरों ने होली के बाद भी गाड़ियों पर कार्रवाई जारी रखी है। गुरुवार को स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक, देवेंद्रनगर चौक, शास्त्री चौक, खजाना चौक, भगत सिंह चौक, अनुपम नगर चौक, आनंद नगर चौक जयस्तंभ चौक और वीआईपी टर्निंग चौक पर जांच की गई। यातायात विभाग ने एक महीने में रिकार्ड 17767 गाड़ियों से जुर्माना वसूल किया है। वित्तीय साल में यह सबसे ज्यादा वसूल किया गया जुर्माना है। डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि होली के दौरान 45 प्वाइंट पर गाड़ियों की जांच की गई। इसमें तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले, तेज आवाज वाली साइलेंसर लगे वाहन चलाने वाले, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, लापरवाही पूर्वक
दोपहिया में तीन सवारी चलने वाले 250 से ज्यादा गाड़ियों से जुर्माना वसूल किया गया।

जागरूकता के लिए अब कई तरह के अभियान : राजधानी में ट्रैफिक जाम को खत्म करने और व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए
लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत
लोगों को स्टॉप लाइन का पालन कराने, सीट बेल्ट लगाने व हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही आईटीएमएस सिस्टम के तहत साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। इसमें लाउडस्पीकर से चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को टोका जाता है। उन्हें बताया जाता है कि वे नियमों को तोड़ रहे हैं। लाउडस्पीकर पर घोषणा होने पर वाहन चालक नियमों का पालन करते हैं और उनके साथ या दूसरे लोग भी नियमों का पालन करते दिखाई
दे रहे हैं।

आदर्श चौक पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

यातायात विभाग ने त्योहार के पहले और अभी सबसे ज्यादा कार्रवाई शहर में जो 10 आदर्श चौक बनाए थे वहां की। यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार कार्रवाई होने की वजह इन सभी चौक पर ट्रैफिक स्मूथ हो रहा है। पुलिस का दावा है कि इन आदर्श चौक पर 90 फीसदी लोग हेलमेट के साथ दिखाई देते हैं। राजधानी में भी सभी चौक-चौराहों पर बेहद कम लोगों के सिर पर ही हेलमेट नहीं दिखता है। हाल ही में एसएसपी की पहल पर सियान अभियान भी चलाया गया। जिसमें बुजुर्गों ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख दी।
खबरें और भी हैं...