पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Three Youth Riding A Bike From Wrong Direction Collision With Truck All Three Died

गलत दिशा से घुसे बाइक सवार तीन युवक, ट्रक से हुई टक्कर, तीनों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घड़ी चौक पर मजार के पास गुरुवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ। नशा करके बाइक चलाते हुए 3 युवक गलत दिशा से घुसे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की अस्पताल में मौत हो गईं। घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

हादसा गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे का है। पुलिस के अनुसार बांसपारा निवासी ऋषभ (23) पिता बलराम नेताम, दीपेश (26) पिता रामदेव ओटी और देवेंद्र यादव (27) तीनों बाइक सीजी 05 एसी 9152 पर सवार होकर घड़ी चौक पर मजार के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच पुराना बस स्टैंड की ओर से ट्रक सीजी 04 जे 8537 रायपुर रोड के लिए मुड़ा। ट्रक के सामने बाइक सवार तीनों
युवक आ गए। ट्रक की टक्कर से तीनों युवक सिर के बल गिरे। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। तीनों घायलों को यातायात पुलिस ने एंबुलेंस से मसीही अस्पताल भेजा। जहां दिनेश की मौत हो गई। कुछ समय बाद इलाज के दौरान ऋषभ और पुष्पेंद्र को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बारात से लौट रही सफारी पलटी, 2 की मौत, 4 घायल

रामानुजगंज | बरात से वापस लौट रही एक सफारी के दो टायरों के अचानक पंक्चर होकर हवा निकल जाने से गाड़ी पलट गई और इसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद उसका चालक फरार हो गया। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है। रामानुजगंज रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर टकिया मोड़ के पास हादसा हुअा। गाड़ी में सवार लोग ग्राम बरवाही के मोहम्मद आसीन के पुत्र तौहीद रजा की शादी में जरही थाना डंडई झारखंड गए थे।
खबरें और भी हैं...