पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Two Youths Killed In Road Accident In Nava Raipur

नवा रायपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | नवा रायपुर नकटी गांव के पास शनिवार रात 10.30 बजे तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार दो युवक दूर फेंका गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार है। दोनों युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गुढियारी सरोज नगर का आकाश ठाकुर (20) अपने परिचित प्रवीण ठाकुर के साथ बाइक में नवा रायपुर गया था। वहां से लौटते समय पीछे से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर मारते हुए कार निकल गई। दोनों बाइक से दूर फेंका गए। प्रवीण को गंभीर चोट आई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास वालों ने एंबुलेंस बुलाया और आकाश को अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
खबरें और भी हैं...