अज्ञात महिला की लाश मिली
आरंग | आरंग थाना के अंतर्गत निसदा पंधी के बीच खमतराईया तालाब के पास एक अज्ञात महिला का लाश मिली है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कहीं दूसरे स्थान से लाकर कर लाश को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 -30 वर्ष के बीच होगी। रंग सांवला है और कद सामान्य है जो लाल छीटदार नाइटी पहनी हुई है।