पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Use The Money From The Center Properly Mandal

केंद्र से मिलने वाले पैसों का सही उपयोग हो - मंडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | राज्य शासन ने सभी विभागों से कहा है कि वर्ष चालू वित्तीय साल के दौरान विभिन्न विभागों में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए स्वीकृत एवं आबंटित राशि का समुचित उपयोग करें। केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए स्वीकृत राशि का यदि आबंटन शेष है तो तत्काल समुचित कार्रवाई कर आबंटन प्राप्त कर लिया जाए। मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने सोमवार को मंत्रालय मंे केन्द्र प्रवर्तित एवं क्षेत्रीय योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त राशि एवं व्यय तथा योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में वित्त विभाग के एसीएस अमिताभ जैन ने भी केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय संसाधनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सीएस ने के एसीएस, पीएस और प्रभारी सचिवों से कहा कि कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, गृह, आवास पर्यावरण, खनिज, स्कूल एवं उच्च शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, नगरीय विकास, श्रम, राजस्व, वन, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सहित अन्य विभागों में आने वाली केन्द्र प्रवर्तित तथा केन्द्र क्षेत्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। इस अवसर पर एसीएस गृह एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, श्रम विभाग के सचिव सोनमणी बोरा, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के सचिव डीडी सिंह, राजस्व सचिव रीता शांडिल्य, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव आशीश भट्ट सहित अन्य विभागों के सचिव शामिल हुुए।
खबरें और भी हैं...