- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Vacancy For 7 Posts Of Assistant Ground Water Scientists
सहायक भूजल वैज्ञानिकों के 7 पदों के लिए निकली वैकेंसी
जरूरी तारीखें
{ऑनलाइन आवेदन (छग लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर) - 18 मार्च से 16 अप्रैल तक।
{आवेदन में त्रुटि सुधार - 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक।
रायपुर | जलसंसाधन विभाग में अब मिट्टी के जानकारों को भूजल की जांच नहीं करनी पड़ेगी, विभाग में कई साल बाद सहायक भूजल वैज्ञानिकों की भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के माध्यम से ये भर्तियां निकाली गई है। सात पदों में सहायक भूजल वैज्ञानिकों के पांच, सहायक भू-भौतिक विद और सहायक भू-रसायन विद के एक-एक पोस्ट है। दरअसल, विभाग पिछले कई सालों से विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा था। रायपुर सर्किल में स्वीकृत 48 पदों के मुकाबले केवल 7 लोग ही काम कर रहे थे। यानी विभाग में करीब 41 पदों पर रिक्ति है, इनमें से अब सात पदों पर भर्ती हो रही है। विशेषज्ञों की कमी के कारण तकनीकी स्टॉफ को ज्यादा वर्क लोड भी उठाना पड़ता था। वहीं भूजल से जुड़े आंकड़ों के संग्रहण, विश्लेषण जैसे काम भी प्रभावित हो रहे थे। स्टॉफ में कमी के चलते रायपुर सर्किल में भूजल से जुड़े ज्यादातर कामों के लिए विभाग केंद्रीय जल संसाधन विभाग पर निर्भर भी रहना पड़ता था। दरअसल, राज्य जल संसाधन और केंद्रीय जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही स्थानीय निकाय जैसे नगर पालिका निगम और पंचायतों में गर्मी के मौसम में पानी की प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियां और भविष्य की कार्ययोजनाएं बनाई जाती है। वहीं पानी की क्वालिटी के आकलन के जरिए केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का संचालन भी होता है।