पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Verification Of Documents Of Selected Candidates To The Posts Of Deputy Superintendent Of Police On 13th

उप पुलिस अधीक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 13 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | राज्य सेवा परीक्षा (2018) में उप पुलिस अधीक्षक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 13 मार्च को नवा रायपुर मंत्रालय (महानदी भवन) में उप सचिव, गृह विभाग के कमरा नंबर एडी 3-23 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होने को कहा गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 29 फरवरी को सूचना-पत्र भेजा जा चुका है। उम्मीदवारों को मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों, अभिलेखों की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को 50 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
खबरें और भी हैं...