पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Vora Who Was Participating In The Rajya Sabha Action Cut The Ticket Katie Tulsi And Phulodevi Will Be Candidates From Congress

राज्यसभा की कार्रवाई में भाग ले रहे थे वोरा, टिकट कटा, कांग्रेस से केटी तुलसी और फूलोदेवी होंगी उम्मीदवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

22 साल से राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य रहे मोतीलाल वोरा को कांग्रेस ने इस बार मौका नहीं दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 48 साल के लंबे कैरियर के बाद अब 92 वर्षीय वोरा सक्रिय राजनीति से बाहर हो सकते हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से एआईसीसी के गलियारे में यह खबरें चर्चा में थी कि वयोवृद्ध होने के कारण वोरा को इस बार मौका नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से वोरा के स्थान पर अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले साेनिया गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ माेहन मरकाम अाैर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ मीटिंग करके दाेनाें नामाें काे फाइनल किया। तुलसी फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वे राजीव गांधी हत्याकांड केस में वकील रहे हैं और उनकाे साेनिया गांधी का करीबी माना जाता है। शेष|पेज 11

निर्विरोध निर्वाचन तय

कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या दो तिहाई से अधिक (69) होने के चलते दोनों ही सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। एक सीट के लिए 34 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। केटीएस तुलसी हाईकमान की पसंद हैं। आदिवासी वर्ग को साधने के लिए फूलोदेवी को टिकट दिया गया है।

-मोतीलाल वोरा, कांग्रेस नेता

फूलो देवी

केटी तुलसी
खबरें और भी हैं...