पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Water Atms Installed In The City Deteriorate Agency Not Getting Improvement Even After Notice

शहर में लगे वाटर एटीएम खराब, नोटिस के बाद भी एजेंसी नहीं करवा रही सुधार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्मार्ट सिटी ने शहर में लोगों की सुविधा के लिए 1.10 करोड़ खर्च करके वाटर एटीएम लगाया है। ताकि लोगों को एक रुपए प्रति लीटर की दर से शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन जिन स्थानों पर लगाए गए हैं, उनकी नियमित मानीटरिंग नहीं करवाई जा रही है। लिहाजा गर्मी शुरू होने से लोगों को मिलने वाली सुविधा बाधित हो रही है। पाया गया कि कलेक्ट्रेट, मोतीबाग और जयस्तंभ चौक के पास लगाए गए वाटर एटीएम बंद हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

DB starphoto story

जल्द ही सुधार करवाएंगे

एसके सुंदरानी, जीएम, स्मार्ट सिटी, रायपुर
खबरें और भी हैं...