पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News We Do Not Need To Ask For Any Right Because We Are Special Sarah

हमें किसी से हक मांगने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम स्पेशल हैं- सारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर. रायपुर


सारा खान

पार्टी में एक किटी ग्रुप की मेंबर्स ने सिर पर साफा और मूंछें लगाकर इस अंदाज में फोटोशूट कराया।

94.3 माय एफएम ने विमंस डे पर विधानसभा रोड स्थित सफायर ग्रीन्स में बिगेस्ट किटी पार्टी ऑर्गनाइज की। यहां टीवी एक्ट्रेस सारा खान बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट मौजूद रहीं। पार्टी में सिटी विमंस अपने किटी ग्रुप्स की मेंबर्स के साथ थीम बेस्ड ड्रेस पहनकर पहुंचीं। यहां फन गेम्स भी हुए। लकी 15 महिलाओं को सारा खान के साथ रैंपवॉक करने का मौका मिला। सारा खान ने कहा- हमें (महिलाओं को) किसी से हक मांगने की जरूरत नहीं है। जीवन का सृजन हमसे होता है। हम पहले से स्पेशल हैं। पिछली पीढ़ी की महिलाओं ने जो भी सहा हो ज़रूरी नहीं िक उसे अगली पीढ़ी को ट्रान्सफर किया जाए। सारा ने अपना एक वीडियो सॉन्ग लाॅन्च किया। उन्होंने लकी ड्रॉ निकाला, जिसमें रक्षा ने गोल्ड कॉइन जीता। 21 मार्च को सफायर ग्रीन्स कैंपस में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का म्यूजिक कंसर्ट रखा गया है। यहां सफायर ग्रीन्स के डायरेक्टर दीपक हरि रमानी, हिमानी रमानी, शुभम गोयल, वंदना यादव, सोनू पटानी, रवि भगत सहित अन्य मौजूद रहे।

विनर्स को मिले ये टाइटल

{ सेल्फी ले ले रे टाइटल - एकता मलंग

{ तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो-
रूपाली अग्रवाल

{ बोल दो न ज़रा- यशोदा मोटवानी

{ हम तो ऐसे हैं भइया- निर्मला आनंद

ये रहे स्पॉन्सर

किटी पार्टी प्रजेंटेड बाय सफायर ग्रीन्स, पॉवर्ड बाय एनएच एमएमआई कैंसर इंस्टीट्यूट, एजुकेशन पार्टनर रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल, न्यूट्रिशन पार्टनर स्वादित्य प्योर चक्की फ्रेश आटा, एसोसिएट स्पॉन्सर पूजा प्लास्टिक, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर क्लार्क इन स्युट्स।
खबरें और भी हैं...