- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News We Were Asked To Hit The Road And See Now Scindia
हमें सड़क पर उतरने के लिए कहा गया आैर अब देख लो: सिंधिया
भाजपा में शामिल हाेने के बाद भाेपाल पहुंचे सिंधिया का कमलनाथ पर तंज
कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्याेतिरादित्य सिंिधया गुरुवार काे भाेपाल पहुंचे। यहां उन्हांेने हवाईअड्डे से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय तक राेडशाे किया। इसमें सिंधिया समर्थकाें ने शक्ति प्रदर्शन भी िकया। इसके साथ ही चौदह माह पुरानी कमलनाथ सरकार पर आया संकट गहराता हुअा नजर अाया। समर्थकाें काे संबाेधित करते हुए सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा। सिंधिया ने कहा कि उन्हें सड़क पर उतरने के लिए कहा गया और अब देख लो। सिंधिया परिवार सदैव ईमानदारी से जनसेवा के लिए आगे बढ़ा है, लेकिन जब भी उसे ललकारा गया, तो परिणाम भी सभी ने देखे हैं। शेष|पेज 11
बिना सत्ता नहीं रह सकते सिंधिया: भूपेश
रायपुर | सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जैसे मछली बिना पानी के छटपटाती है, वैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बिना सत्ता के नहीं रह सकते हैं। उन्होंने भाजपा में जाकर यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक वे कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे तब तक उन्हें पार्टी की रीति-नीति, विचार-निर्णय सब अच्छे लगते थे। अब जब वे सांसद नहीं रहे तो कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा में चले गए।
एयरपोर्ट पर सिंधिया का स्वागत।