पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Women Can Also Do Solo Tour Planning On Proper Listing Creation

विमंस भी कर सकती हैं सोलो टूर प्लानिंग की करें प्रॉपर लिस्टिंग- रचना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिए सोलो ट्रिप और वेकेशंस से जुड़े टिप्स

संस्था ने कार्यक्रम में फीमेल सोलो ट्रैवल्स को जोड़ते हुए गो गर्ल गाइड टू सोलो ट्रिप एंड वेकेशंस से जुड़े खास टिप्स भी दिए। जिन महिलाओं को ट्रैवल पसंद है वे वेबसाइट www.butterflywings.in या फेसबुक या इंस्टाग्राम Butterfly Wings पर कांटैक्ट कर सकती हैं।

सिटी रिपोर्टर. रायपुर

बटरफ्लाई विंग्स की मेंबर्स ने विमंस डे के मौके पर सिविल लाइंस स्थित एक सेंटर में ट्रैवल टॉक मीट-अप पासपोर्ट प्रोग्राम का आयोजन किया। यहां शहर की ऐसी महिलाएं शामिल हुईं, जिनके लिए ट्रैवलिंग पैशन है। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने ट्रैवल से जुड़े किस्से शेयर किए। बटरफ्लाई विंग्स की फाउंडर रचना काबरा ने बताया- आज महिलाएं भी अकेेले टूर पर जा सकती हैं लेकिन सबसे पहले अपनी प्लानिंग की प्रॉपर लिस्टिंग करें। रचना ने 2019 में जापान की अाठ दिन की सोलो ट्रिप से जुड़ा अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा- ट्रिप के दौरान मुझे पता चला कि जापान की गवर्नमेट वहां घूमने आने वालों के लिए लिंक अवेलेबल कराती है, जहां कॉन्टेक्ट करके लोकल गाइड ले सकते हैं, जो निशुल्क आपको गाइड करता है। उन्हें सिर्फ ट्रैवलिंग का खर्च देना होता है। ये गाइड स्टूडेंट या सीनियर सिटीजंस हो सकते हैं।

केक काटकर सेलिब्रेट किया विमंस डे
खबरें और भी हैं...