नारा में महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित
आरंग| जनपद पंचायत आरंग के तहत ग्राम पंचायत नारा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरपंच हेमन्त चन्द्राकर ने सभी महिला पंचो व विभिन्न समितियो से जुड़ी लगभग 200 महिलाओ को श्रीफल व गुलाल लगाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आईं। इस अवसर पर महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर हाथ उठाकर ग्राम विकास के हर कार्य में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर महिलाओ को सम्बोधित करते हुए सरपंच हेमन्त चन्द्राकर ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। घर, समाज, परिवार महिलाओं के बिना संभव नहीं है।