पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Women In The State Are Fourth In The Country In Drinking Alcohol Consumption In Rural Areas

देशभर में प्रदेश की महिलाएं शराब पीने में चौथे नंबर पर, ग्रामीण क्षेत्रों में खपत ज्यादा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में मद्यपान करने के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर द्वारा किए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर से तीन फीसदी से अधिक महिलाओं के मद्यपान करने के मामले में कुल 10 राज्य हैं। जिसमें अरुणाचल प्रदेश सबसे आगे है, जहां तकरीबन 26.3 फीसदी महिलाएं एल्कोहल का उपयोग करती हैं। वहीं, इस मामले में छत्तीसगढ़ चौथे नंबर पर है। इतना ही नहीं, प्रदेश के शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आगे हैं। आंकड़े बताते हैं कि शहरी क्षेत्र में जहां 13.1 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, वहीं 24.4 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

नेशनल पोर्टल पर जारी रिपोर्ट में खुलासा, सर्वे में 15 से 49 आयु वर्ग शामिल

पहले से बेहतर हुए हालात

एनएफएचएस (राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण) हर 10 साल में सर्वे करता है। इससे पूर्व एनएफएचएस द्वारा किए गए तीसरे सर्वे की तुलना में चौथे सर्वे में हालात सुधरे हैं।

जानिए, किस राज्य में कैसे हैं आंकड़े

अरूणाचल - 26.3

तेलंगाना - 8.8

असम - 6.9

छत्तीसगढ़ - 5

मणिपुर - 5

शहरी क्षेत्र की महिलाएं कर रही छोड़ने का प्रयास


रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की कुल 28.8 फीसदी महिलाएं बीते 12 माह से शराब और तंबाकू छोड़ने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में 34.4 और ग्रामीण क्षेत्र की 27.8 फीसदी महिलाएं इस लत से छुटकारा पाना चाहती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता के साथ सुधार करने की जरूरत है।

पंजाब, राजस्थान समेत अन्य बड़े राज्यों की महिलाएं नशे से दूर

बड़े राज्यों में एल्कोहल और तंबाकू से बने उत्पादाें का सेवन करने के आंकड़े बहुत कम हैं। इसमें राजस्थान, पंजाब समेत दक्षिण भारत के राज्याें की महिलाएं कम हैं।

मिजोरम - 4.8

त्रिपुरा - 4.2

झारखंड - 4.1

गोवा - 3.3

नागालैंड - 3.3



investigation
खबरें और भी हैं...