पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज में महिलाओं की अहम भूमिका: डहरिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आसपास की खबरें

आरंग/मंदिर हसौद | नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया रविवार को आरंग विधानसभा के ग्राम पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने विकासखंड की नवनिर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचो को साड़ी श्रीफल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उक्त समारोह राजश्री सदभावना समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। डॉ डहरिया ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओ का सम्मान मंदिर हसौद में ही नही, पूरे विश्व मे किया जा रहा है। महिलाओं को समाज मे सम्मान मिलेगा तो महिलाएं और अधिक विकास करेंगी। हम सबको मिलकर महिलाओ को मजबूत बनाने की दिशा में आगे लाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब महिला सशक्त और समृद्ध होगी तो घर, परिवार, प्रदेश और देश मजबूत होगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण, उन्हें सम्मान देने और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...