पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Work In Registry Office Stopped For 16 Officers Workers Will Go On Strike

रजिस्ट्री दफ्तर में 16 से कामकाज बंद, अफसर-कर्मी हड़ताल करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी समेत राज्यभर के रजिस्ट्री अधिकारी और कर्मचारी 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। वेतन वृध्दि, पदोन्नति समेत कई मांगों को लेकर अफसरों ने महीने की शुरुआत में एक दिन की हड़ताल की थी। लेकिन राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक बातचीत नहीं होने पर इस हड़ताल को अब अनिश्चितकालीन समय तक के लिए किया जाएगा। अभी विरोध में रायपुर पंजीयन दफ्तर के सभी अफसर और कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं।

रजिस्ट्री दफ्तर में कामकाज का समय भी बदल दिया गया है। पहले विभाग में शाम 7 बजे के बाद भी रजिस्ट्री होती थी, लेकिन अब वर्क टू रूल्स के अनुसार शाम 5.30 बजे ही कामकाज बंद कर दिया जाता है।

पहले शाम 4 बजे तक जितने भी लोगों को टोकन दिया जाता था उनकी रजिस्ट्री की जाती थी। लेकिन अब सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक ही रजिस्ट्री की जा रही है। अफसरों का कहना है कि वर्क टू रूल्स राज्य के सभी सरकारी विभागों में लागू है। इसलिए इसे पंजीयन दफ्तर में भी लागू किया गया है। इससे लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...