पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Workers Working In Factories And Mines Will Retire In 60 Years

60 साल में रिटायर होंगे कारखानों खदानों में काम करने वाले श्रमिक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीमेंट कारखानों व खदानों में काम करने वाले श्रमिकों को 58 वर्ष के स्थान पर 60 वर्ष की उम्र तक काम करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कोल फायर्ड थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के खास इंतजाम किए जाएंगे। श्रमिकों की मेडिकल रिपोर्ट फार्म-21 में प्रस्तुत करनी होगी। कारखानों के डॉक्टरों को श्रमिकों के औद्योगिक स्वास्थ्य संबंधी कोर्स भी कराए जाएंगे। श्रमिकों के
स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा श्रम कल्याणकारी प्रावधानों पर टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

श्रम विभाग के सचिव व सह-श्रमायुक्त सोनमणि बोरा ने गुरुवार को मंत्रालय में प्रदेश के सीमेंट कारखानों के अधिकारियों से श्रमिकों के बेहतर श्रम कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए विशेष पहल करने को कहा। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं के अनुसार श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को लाभ देने, दुर्घटना में मजदूर की मौत पर उसके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने कहा गया है।

संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शहीद वीरनारायण सिंह अन्न योजना में लाभान्वित करने कहा गया। कारखाना प्रबंधन को भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम के तहत निर्माण लागत की एक प्रतिशत राशि जमा करने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...