- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News World Kidney Day Salt And Sugar Kidney39s Big Enemies
वर्ल्ड किडनी डे : नमक और शक्कर किडनी के बड़े दुश्मन
दर्द निवारक दवा से किडनी खराब हुई
हफ्ते में दो बार डायलिसिस करवा रहा हूं। साढ़े तीन साल पहले दोनों किडनी खराब हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बिना सलाह लंबे समय से दर्द निवारक टेबलेट खाने के कारण किडनी खराब हुई। जीवन दुष्कर हो गया है। पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। अब यह भी छूट गया। लोगों से आग्रह है कि वे दर्द निवारक दवा न खाएं। जरूरत हो तो विशेषज्ञ डॉक्टर से लिखवाएं। आर्थिक स्थिति खराब है। महीने में 20 हजार रुपए केवल डायलिसिस में खर्च हो जाता है। कोई किडनी डोनर भी नहीं मिल रहा है। जिंदगी से निराश हो गया हूं। लोग खानपान में लापरवाही न बरतंे।
नामदेव वर्मा, बलौदाबाजार
डॉक्टर से नियमित चेकअप और व्यायाम जरूरी
51 साल उम्र में हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज से किडनी खराब हो गई। तब आंखों के सामने अंधेरा छा गया। भला हो भगवान, जो मेरे भाई का किडनी मैच हो गया। सारे इन्वेस्टिगेशन के बाद भाई की एक किडनी मुझे लगाई गई। तब से अब तक बिल्कुल ठीक हूं। शुरुआती दिनों में छह माह ज्यादा परेशानी हुई, तब बार-बार संक्रमण हो रहा था। अब मॉस्क भी नहीं लगाती। डॉक्टर से नियमित चेकअप कराती हूं। खानपान में ऐहतियात बरतती हूं। लोगों को सलाह है कि नियमित एक्सरसाइज करंे। मैं खुद एक्सरसाइज करती हूं।
-वंदना यदु ,कटोरा तालाब
रायपुर| वर्ल्ड किडनी डे गुरुवार को पूरी दुनिया में मनाया गया। इस मौके पर भास्कर ने ऐसे लोगों से बातचीत की, जिन्होंने किडनी डोनेट कर या लेकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति से भी बात हुई, जिनकी दोनों किडनी खराब होने के कारण हफ्ते में दो बार डायलिसिस कराना पड़ रहा है। उस व्यक्ति की मजबूरी है कि उन्हें कोई किडनी डोनर नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हमें खानपान में प्राकृतिक रूप से ग्लूकोज यानी शक्कर मिल जाता है। ऐसे में अलग से शक्कर लेने की जरूरत नहीं है।