पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Young Man Was Beaten Up By History Sheeter And Colleagues For Making Videos Of His Sister Being Mistreated As Well

युवक को हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने पीटा वीडियो बनाती उसकी बहन से भी बदसलूकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीड़ित युवती के द्वारा बनाए गए वीडियो में कैद हुई मारपीट।

एक पकड़ा गया, बाकी फरार

मारपीट से अक्षय बदहवास हो गया। उसे गंभीर चोटें अाईं और कपड़े फाड़ दिए गए। इस घटना से अासपास दहशत फैल गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कार के नंबर के अाधार पर सुनील को पकड़ लिया गया। अारोपी जिस कार से अाए थे, वह भी पुलिस ने जब्त कर ली। यह कार सुनील के भाई की निकली, जिसे वह टैक्सी के तौर पर चलाता है। सुनील की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही अज्जू, गोपी और ओमी फरार है। इनमें अज्जू और गोपी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

त्योहार में हिस्ट्रीशीटर बाहर

सभी थानों को निर्देश दिए गए थे कि त्योहार को ध्यान में रखकर निगरानी बदमाशों को जेल भेजा जाए। लेकिन हिस्ट्रीशीटर अज्जू की गिरफ्तारी नहीं हुई। थाने का बदमाश गोपी भी घूमता रहा और ठीक त्योहार के समय दोनों ने सरेअाम वारदात कर दी। मारपीट के दौरान चारों ने अासपास खड़े लोगों को इतनी बुरी तरह धमकाया कि कोई भी बचाने अागे नहीं अाया। कुछ लोगों ने कहा कि अगर अारोपी पहचान लेते तो जेल से लौटने के बाद फिर मारपीट करते।

क्राइम रिपोर्टर | रायपुर

तेलीबांधा चौक पर गुरुवार तड़के 5 बजे चाय पीने आए एक युवक को हिस्ट्रीशीटर अज्जू सिंधी और उसके साथियों ने सरेआम पीटा। युवक के साथ उसका दाेस्त अाैर उसकी बहन भी थे। इस दौरान अासपास लोग थे, लेकिन तमाशबीन बने रहे। युवती ने हिम्मत करके वीडियो बनाना शुरू किया तो हमलावरों ने उससे भी बदसलूकी की। लेकिन युवती डरी नहीं और उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शहर में इस वीडियो पर जमकर चर्चा हुई और गुंडागर्दी पर तीखी प्रतिक्रिया सामने अाई। इसके बावजूद पुलिस ने अारोपियों के खिलाफ छोटी-मोटी धाराओं में कार्रवाई की है, जो थाने से जमानती हैं। चार अारोपियों में से एक ही पुलिस के हत्थे चढ़ पाया है।
उधर, तेलीबांधा में घटना के 1 घंटे बाद अज्जु ने टिकरापारा में भी एक युवक पर जानलेवा हमला किया है। इस मामले में देर रात केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा का अक्षय कारवानी अपने दोस्त हर्शल अाैर उसकी बहन के साथ मार्निंग वाॅक पर निकला था। वाॅक के बाद वे तेलीबांधा चौक के पास चाय पीने रुके। तभी तभी एक कार वहीं रुकी और हिस्ट्रीशीटर अजय उर्फ अज्जू सिंधी, राहुल आहुजा उर्फ गोपी, सुनील मधोतिया और ओमी धीवर उतरे। गोपी ने अक्षय को पीटना शुरू किया और फिर बाकी ने भी उसकी धुनाई कर दी। अज्जू ने भी जमकर लात-घूंसे चलाए। हर्शल बीच में अाया तो चारों ने उसे भी पीटा। तब उसकी बहन ने मोबाइल निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। गोपी ने यह देखकर युवती को अपशब्द कहे, लेकिन वह वीडियो बनाती रही। इसके बाद हमलावर ने युवती के पेट में खड़ी लात मारी। इसके बावजूद उसने वीडियो बनाना बंद नहीं किया।
खबरें और भी हैं...