- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Youth Cheated 38 Lakh Jewels By Pretending To Daughter39s Marriage
बेटी की शादी का झांसा देकर युवक ने 38 लाख के जेवर ठगे
राजेंद्र नगर के एक कारोबारी से उसके ही परिचित युवक ने 38.36 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने कारोबारी को अपनी बेटी की शादी का झांसा दिया और उधार में जेवर ले लिए। उसके बाद से आरोपी विवेक गायब है। उसने मोबाइल भी बंद कर दिया है। कारोबारी ने जब पता किया तो खुलासा हुआ कि आरोपी के घर कोई शादी नहीं है। उसके बच्चे भी छोटे-छोटे हैं।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र नगर के राकेश नाहटा की सराफा दुकान है। जहां अक्सर उनके दोस्त के साथ विवेक डहरिया आता था, जो मोवा का रहने वाला है। विवेक के पिता रिटायर तहसीलदार हैं। विवेक ज्वेलरी की खरीदारी राकेश के ही दुकान से करता था। विवेक 8 फरवरी की शाम राकेश के दुकान आया। उसने बताया कि उसके खाते में 31 लाख रुपए हैं, लेकिन बैंक में तकनीकी दिक्कत के कारण वह पैसा नहीं निकल पा रहा है। इस कारण वह जेवर खरीद नहीं पाया है। उसकी बेटी की 9 फरवरी को शादी है, वह समझ नहीं पा रहा है क्या करे। विवेक ने अपनी बातों में फंसाकर राकेश को राजी कर लिया। विवेक की दुकान में जेवर नहीं थे। उसने मार्केट से 38.36 लाख का जेवर मंगाया और विवेक को दे दिया। इसकी रजिस्टर में भी एंट्री है। वह जेवर लेकर चला गया। उसने शादी के दूसरे ही दिन जेवर का पैसा देने का झांसा दिया। 9 फरवरी के बाद आरोपी आया नहीं और मोबाइल भी बंद कर दिया। राकेश ने अपने दोस्त से संपर्क किया, जिसके जरिए वह विवेक से मिला था। तब पता चला कि विवेक झूठ बोल रहा है।