नई दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट की टीमों में बड़ा बदलाव किया है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित पार्टी ने 17 प्रवक्ता बनाए हैं। इनमें पत्नी
सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद जांच के घेरे में आए केंद्रीय मंत्री
शशि थरूर भी शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने यह जानकारी दी।
दो साल पहले सीडी कांड में फंसे अभिषेक मनु सिंघवी की भी प्रवक्ता के तौर पर वापसी हुई है। केंद्रीय मंत्रियों गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी यह भूमिका सौंपी गई है। मीम अफजल, चरणदास महंत को इस भूमिका से हटा दिया गया है। 24 टीवी पैनलिस्टों में केंद्रीय मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला शामिल किए गए हैं।