पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. बीज वाहन रथ के माध्यम से किसानों को अनुदान उपलब्ध कराते हुए बीज उपचार किया जाएगा। उपचारित बीज बुआई से फसल में बीमारी की संभावना कम रहती है। खरीफ मौसम की योजनाओं और अनुदान की भी किसानो को जानकारी दी जाएगी। इसके लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि महाभियान-सह-बीज वाहन विकास वाहन रथों को हरी झंडी दिखा कर जिलों के लिए रवाना।
कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं के बारे में राज्य के किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित जिला के अंतर्गत प्रखंड, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर किसानों के बीच कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिस दिन प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर होगा, उसके एक दो दिन पहले कृषि रथ संबंधित प्रखंड के पंचायतों और गांवों में जाएगा। 23 मई से 31 मई तक होगा।
प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर के प्रथम दिन चयनित किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजना या कार्यक्रम के लिए उपादान क्रय करने पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धान के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए धान की समय से बुआई कराना है। सिंचाई, जल प्रबंधन के साथ-साथ श्री विधि से धान की खेती, जीरो टिलेज एवं सीड ड्रिल के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। धान की सीधी बुआई, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती, बागवानी फसलों के उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय, विशेष सचिव रवींद्रनाथ राय, उद्यान निदेशक अरविंदर सिंह, बामेती निदेशक गणेश राम, अशोक कुमार, गुलाब यादव, आदित्य नारायण राय, अभांशु सी जैन सहित मुख्यालय और सभी जिलों के परियोजना निदेशक आत्मा मौजूद थे।
फोटो- शेखर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.