पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर हाईकोर्ट के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंदकिशोर यादव, महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री ब्रजनंदन यादव, विधायक ललन पासवान समेत कई सामाजिक और और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं भजन तथा देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
फोटो - शेखर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.