पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. देशभर के मुख्यमंत्रियों के टीम लीडर बनकर झारखंड के सीएम रघुवर दास पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर चीन जाएंगे। विदेश मंत्रालय के आग्रह पर उन्होंने 18 से 22 जून या दो से छह जुलाई के बीच यात्रा की तिथि निर्धारित की है। अब अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सहमति लेकर और चीन के विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत कर भारतीय विदेश मंत्रालय फाइनल तिथि निर्धारित करेगा।
- विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है। चीन की सरकार व वहां की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं साथ वैचारिक आदान-प्रदान के द्वारा एक दूसरे को समझने की कोशिश करना है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री को मार्च के अंतिम सप्ताह में चीन जाने के लिए पत्र लिखा था।
- मुख्यमंत्री सचिवालय सूत्रों ने बताया कि रघुवर दास ने अपने प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल को चीन पर जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.