पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने सिल्ली डाकघर का निरीक्षण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिल्ली | चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने सिल्ली डाकघर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना की जांच की। अलावे इलाके में दी जाने वाली सभी डाक सेवाओं का भी निरीक्षण किया। पोस्टमास्टर एवं अन्य डाककर्मियों से पूछताछ की। चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने सिल्ली के सभी गावं को सुकन्या समृद्धि करने, अधिक से अधिक लोगों का इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने में डाकघर के जर्जर आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। पोस्टमास्टर ने बताया कि डाकघर भवन के 1993 में उद्घाटन के बाद यह चीफ पोस्टमास्टर जनरल की पहला दौरा है। निरीक्षण के क्रम में मुरी स्थित डाकघर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डाक निरीक्षक चंदन कुमार, पोस्टमास्टर देवनारायण रविदास, मेघनाथ स्वांसी, अजय कुमार, डाक कर्मी विकास कुमार, मुकेश कुमार एवं रामजीवन मांझी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...