पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिल और दो सिर के साथ जन्मा ये विचित्र बच्चा, लाखों में पैदा होता है एक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोलापुर (महाराष्ट्र). शहर में गुरुवार को दो सिर वाले बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे का जन्म छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वोपचार हॉस्पिटल में हुआ। उसको देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक, उस बच्चे को अभी आईसीयू में रखा गया है जहां पर उस की हेल्थ पर नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोई इसे भगवान का रूप मान रहा है तो कोई इसे चमत्कार बता रहा है। ये है पूरा मामला...

 

- मामला महाराष्ट्र के सोलापुर डिस्ट्रिक का है। यहां महिला को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
- हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने डिलीवरी से पहले सोनाग्राफी कराई, जिसमें उन्होंने 2 सिर वाला बच्चा होने की संभावना जताई थी।
- जब गुरूवार (12 अप्रैल) को महिला ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया तो डॉक्टर्स देखकर हैरान रह गए।
- बच्चे की दो गर्दन और एक धड़ था। डॉक्टर्स के मुताबिक, इस हॉस्पिटल में ऐसी डिलीवरी पहली बार हुई थी।

- डॉ. विद्या तिरणकर की गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट प्रमुख के अंडर में महिला का ऑपरेशन किया गया था।

 

दो दिल हैं बच्चे के

 

- बच्चे के दो दिल, दो सांस नली हैं। बाकी सभी अंग आम बच्चे की तरह ही हैं। इस बच्चे को हॉस्पिटल के केवी ब्लॉक के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। बच्चे की हालत गंभीर है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
- जानकारी के मुताबिक, लाखों बच्चों में ऐसा बच्चा पैदा होता है। हॉस्पिटल के डीन सुनील घाटे की डॉक्टर्स टीम के अंडर में उसे रखा गया है।