पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

​धूप से बचाने मां ने बच्चे को ट्राॅली के नीचे सुलाया, ट्रैक्टर चलने से चपेट में आया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। मंदसौर में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे को मां ने धूप से बचने के लिए ट्राॅली के नीचे सुलाया था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।


- मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार को हुआ। 


- टकरावद निवासी ओमप्रकाश पाटीदार के खेत पर मजदूर काम कर रहे थे। 


- इसी दौरान एक मजदूर जामड़ थाना रावटी निवासी सीमा पति देवजी (28) ने दो साल के बेटे को धूप से बचाने के लिए ट्राॅली की छाया में सुला दिया।


- अपने बच्चे को ट्रॉली के नीचे सुलाने के बाद सीमा अपने काम में लग गई। 


- इसी दौरान चालक मुकेश भावर ट्रैक्टर पर आया और उसके ट्रैक्टर स्टार्ट कर उसे आगे बढ़ा दिया।


- जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा उसके नीचे सो रहा दो साल का मासूम ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। 


- यह देख सीमा बदहवास सी अपने बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था।


- टीआई अवनीश श्रीवास्तव ने बताया चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

खबरें और भी हैं...