पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. वॉट्सएप के जरिए 28 देश के करीब 454 लोगों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो, चित्र व फिल्में) का प्रचार-प्रसार करने वाले रैकेट से जुड़े एक इंजीनियर, बर्तन कारोबारी और 12वीं के नाबालिग छात्र को इंदौर साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान के लोग भी जुड़ हैं...
- इन पर आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत केस दर्ज किया गया है, जो देश में दूसरा और प्रदेश में पहला है।
- ग्रुप में 205 सर्वाधिक सदस्य भारत के हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के 177 सदस्य जुड़े हैं।
- जिला साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक कुछ दिनों से शहर में ऐसे वाॅट्सएप ग्रुप पर लोगों के जुड़ने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसमें सिर्फ चाइल्ड पोर्नोग्राफी ही प्रचारित की जा रही थीं।
- एसपी के मुताबिक आरोपी मकरंद सालुंके (24) निवासी श्रीराम नगर कॉलोनी धार नाका महू और ओंकार सिंह राठौर (43) निवासी नया बाजार ग्राम दसाई जिला धार व इनके खंडवा के नाबालिग साथी के मोबाइल में बच्चों के कई साले अश्लील वीडियो मिले हैं।
- आरोपी मकरंद पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है। वर्तमान में महिंद्रा कंपनी पीथमपुर में कार्यरत था। आरोपी ओंकार सिंह बर्तन कारोबारी है। इनको साइबर पुलिस ने पकड़ा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.