पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन घंटे का था पेपर, बच्चाें ने 2 घंटे सो कर स्कूल में बिताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. 134ए के तहत मुफ्त दाखिला पाने बच्चों की  योग्यता जानने के लिए रविवार को सरकार ने परीक्षा ली। इस बार जिले में 9 केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी परीक्षार्थियों की संख्या कुल सीटों से कम होने की वजह से सभी पास होने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलना तय है। छोटी कक्षाओं का परीक्षा का समय दो घंटे की जगह तीन घंटे कर दिया गया था। लेकिन अधिकतर बच्चों ने एक घंटे में ही पेपर हल कर दिया जिसके बाद कई बच्चे क्लास में सो गए।
खबरें और भी हैं...