पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभागलपुर(बिहार) .अप्रैल माह शुरू होने के बावजूद अब तक जिले के 2500 सरकारी स्कूलों में सुबह 10 बजे से चार बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। चिलचिलाती धूप आैर भीषण गर्मी में स्कूल जा रहे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी है। सोमवार को स्कूल पहुंचे दो बच्चे चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। इन्हें लू लगने के कारण उल्टी भी हुई। इनमें से एक छात्रा मध्य विद्यालय गणेशपुर खरीक में गर्मी के कारण बेहोश हुई। बच्चों के लिए पीने को नहीं मिल रहा पानी...
- वहीं दूसरा मामला मध्य विद्यालय खरबा जगदीशपुर का है, यहां एक छात्र को लू लगने से कई उल्टियां हुईं।
- शिक्षा विभाग की इस लापरवाही से छात्र और उनके अभिभावकों में आक्रोश है।
- कक्षा को मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 6.30 बजे से संचालित करने की मांग कर रहे हैं।
- तापमान में अचानक वृद्धि हुई है। इससे स्कूल आ रहे छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
स्कूलों में नहीं हैं पंखे, पानी की भी व्यवस्था नहीं
- स्कूलों में बिजली, पंखे और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से परेशानी और बढ़ गई है।
- अभिभावकों का कहना है कि छह घंटे तक स्कूल में बच्चे भीषण गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।
- बीते वर्षों में अप्रैल शुरू होते ही मॉर्निंग सत्र में कक्षा का संचालन होता रहा है।
- डीईओ ने बताया कि मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई करने से छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन शिक्षकों के लिए मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी करना थोड़ा मुश्किल काम है।
- शिक्षक दूर दराज इलाके से स्कूलों में सही समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। बता दें कि बांका, मुंगेर, खगड़िया समेत अन्य जिलों में मॉर्निंग शिफ्ट में कक्षा का संचालन बीते बुधवार से शुरू हो चुका है।
ये करें छात्र
1. बोतल में नमक-चीनी व नींबू का घोल लेकर स्कूल निकलें
2. धूप में छाता खोलकर या सूती का गमछा ओढ़कर स्कूल जाएं
3. घर से ढेर सारा पानी पीकर निकलें, जरूरत हो तो अपने साथ पानी की बोतल रखें
4. भूखे पेट लू लगने की संभावना अधिक रहती है, घर से भरपेट खाकर निकलें धूप में
5. शिक्षक अपने स्कूलों में इलेक्ट्रल पाउडर और फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें
डीएम से खुद बात करें अभिभावक
- मॉर्निंग शिफ्ट में कक्षा का संचालन जिलाधिकारी के निर्देश पर होगा।
- बेहतर होगा कि अभिभावक डीएम से मिलकर अपनी बात रखें। मधुसूदन पासवान, डीईओ
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.