पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिंग. चाइना इस्लामिक एसोसिएशन ने कहा है कि सभी मस्जिदों को चीन का राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए। चीन की इस सरकारी एसोिसएशन ने ये भी अपील की है कि मस्जिदों को चीन के संविधान की पढ़ाई करनी चाहिए ताकि सोशलिस्ट मूल्यों से राष्ट्र की विचारधारा मजबूत हो और देशभक्ति की भावना आगे बढ़े।
- चीन के विशेषज्ञों ने धार्मिक विकास के लिए इस पहल की तारीफ की और कहा कि इससे सोशलिस्ट समाज में धर्म बेहतर तरीके से घुलमिल जाएगा। हमें और मस्जिदों को चीन के संविधान, सोशलिस्ट मूल्यों और पारंपरिक चीनी संस्कृति का अध्ययन करें।
पूरे वक्त फहराया जाए राष्ट्र ध्वज
- इस्लामिक एसोसिएशन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए खत में लिखा गया है कि सभी मस्जिदों में पूरे वक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और इसे फहराने की जगह महत्वपूर्ण होनी चाहिए।
- चीन के सरकारी न्यूज पेपर ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, मस्जिदों में कानूनी शिक्षा भी दी जानी चाहिए ताकि मुस्लिम अपनी धार्मिक गतिविधियों को कानून के मुताबिक आयोजित करें और इसके धार्मिक सिद्धांतों से संबंधों को भी समझ सकें।
एसोसिएशन की अपील पर सवाल उठे
- कुछ इंटरनेट यूजर्स ने इस अपील पर सवाल उठाए हैं। पूछा है कि क्या किसी धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखने के सिद्धांत का उल्लंघन नहीं है?
- विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के नियम धर्म और राजनीतिक को अलग रखने की हिमायत करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज देश का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रध्वज फहराना धार्मिक स्वतंत्रता में किसी तरह की दखलंदाजी नहीं करता है।
शिनजियांग में मुस्लिमों पर लगी थी पाबंदी
- शिनजियांग में बढ़ती हिंसक घटनाओं का जिम्मेदार अलगाववादी संगठनों को बताते हुए चीन की सरकार ने वहां के उइगर मुस्लिमों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इनमें लंबी दाढ़ी रखना, नकाब रखने पर पाबंदियां शामिल थीं। इससे पहले भी सरकार ने 2014 में वहां मुस्लिमों के रोजा रखने पर पाबंदी लगा दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.