पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीबीसी न्यूज़ फ़्रॉम एल्स्वेर
चीन के बाओजी शहर में ख़ास रक्तदान अभियान चल रहा है. ख़ास इसलिए कि इसमें कॉलेज में पढ़ने, गाड़ी चलाने और यहां तक कि शादी करने वालों से इस अभियान में शामिल होने को कहा गया है.
चाइना टीवी की ख़बरों के मुताबिक़, शांशी प्रांत के इस शहर में पहली बार कॉलेज जाने वाले छात्रों और सैनिकों से साल में कम से कम एक बार रक्तदान की अपील की गई है.
स्थानीय लोग जो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अर्जी देना चाहते हैं, स्कूल पास कर चुके छात्रों, पहली नौकरी पाने वालों या शादी करने वालों से समाज में योगदान के लिए स्वेच्छा से रक्तदान को कहा गया है.
नए नियम अगले हफ़्ते से लागू होंगे.
नाराजगीबाओजी के अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विस्तृत नियम ही सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को नाराज करने के लिए काफ़ी थे.
रक्तदान के नए नियम अगले हफ़्ते से लागू होंगे.
लोगों ने सोशल मीडिया पर इन नियमों के ख़िलाफ़ जमकर भड़ास निकाली है. क्विंग बाओई जियुलान शिकायती अंदाज़ में लिखते हैं, \"रक्तदान स्वैच्छिक होना चाहिए. इसे व्यवहार या नैतिकता से जोड़ना बेइमानी होगा.\"
सोशल मीडिया पर सक्रिय लु मुमु कहती हैं, \"इस बात पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए कि रक्तदान करना कितना सुविधाजनक है और यह खून कहां इस्तेमाल हो रहा है.\" इसके बाद ही नए नियमों के बारे में सोचना चाहिए.
चीनी मीडिया के मुताबिक़ झेइजांग प्रांत के पुजियांग शहर में रक्तदान के लिए अलग ही तरीक़ा इज़ाद किया गया है.
शहर में हाईस्कूल की प्रवेश परीक्षा में उन परिवारों के बच्चों को बोनस अंक दिए जाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है, जो खूब रक्तदान करते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.