पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिएडंर पेस रोहन बोपन्ना चमके

लिएडंर पेस-रोहन बोपन्ना चमके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैंगलोर में भारत और सर्बिया के बीच खेले गए डेविस कप विश्व कप ग्रुप प्ले ऑफ टेनिस मुक़ाबले में शनिवार को लिएडंर पेस का जादू ख़ूब चला.

उन्होंने रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर युगल मुक़ाबले में जीत हासिल की.

लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और इलिजा बोज़ोल्जिक के ख़िलाफ उतरे. सर्बियाई जोड़ी ने अपना दमख़म दिखाते हुए पेस-बोपन्ना को जमने ही नहीं दिया.

ख़ासकर पहला सेट उन्होंने 6-1 के स्कोर से जीता. उसके बाद दूसरा सेट सर्बियाई जोड़ी ने 7-6 से अपने नाम किया.

लेकिन इसके बाद लिएंडर और बोपन्ना ने ज़ोरदार तरीक़े से वापसी करते हुए अगले तीनों सेट 6-3, 6-3, 8-6 से जीते.

अब रविवार को उलट एकल (रिवर्स सिंगल) मुक़ाबले खेले जाएंगे.

इससे पहले, शुक्रवार को भारत अपने दोनों एकल मुक़ाबले हारकर मुश्किल हालात में पहुंच गया था.

पहले एकल मैच में सर्बिया के डुसान लाजोविक ने भारत के युकी भांबरी को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 7-5 से मात दी.

इसके बाद दूसरे एकल मैच में भारत के सोमदेव देववर्मन भी सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक से 1-6, 6-4, 3-6, 2-6 से हार गए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)