पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचीन की एक बिजली कंपनी ने पावर प्लांट में कोयले की जगह नोट जलाकर बिजली का उत्पादन किया है.
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार केन्द्रीय हेनान प्रांत के लुओयांग में स्थित इस बिजली संयंत्र में पुराने और ख़राब हो चुके नोटों को जलाकर बिजली बनाई जा रही है.
समाचार एजेंसी के अनुसार चीन में ऐसा पहली बार हुआ है.
बिजली संयंत्र के अधिकारी का कहना है कि एक टन नोटों से 600 किलो वाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है और कोयले की जगह नोटों को जलाए जाने से पर्यावरण को भी नुक़सान नहीं पहुंचेगा.
चीन में कोयले की जगह जले पुराने नोट बनी बिजली
चीन के केंद्रीय बैंक \'पीपल्स बैंक ऑफ़ चाइना\' ने नोटों को जलाए जाने की अनुमति दी है और कहा है कि ये बिजली बनाने का एक कारगर तरीक़ा है.
बैंक के एक कर्मचारी ने शिन्हुआ से बात करते हुए बताया कि \'\'प्रांत के ख़राब हो चुके काग़ज़ के नोटों से ये कंपनी सालाना 10,32,000 किलोवाट बिजली का उत्पादन कर सकती है. जो कि 4000 टन कोयला जलाने के बराबर है.\'\'
\'नोट मुझे दे दो\'दाहे डेली न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक़ चीन के बैंकों के वो नोट जो देश में चलाने लायक़ नहीं रह जाते उनका प्रयोग अक्सर पेपर उत्पादों को बनाने के लिए किया जाता है.
शहर की नक़दी को आग के हवाले किए जाने पर चीन के सोशल मीडिया में भी ख़ूब प्रतिक्रिया हो रही है. सोशल मीडिया पर कुछ प्रतिक्रियाएं इस प्रकार थी, \'\'जलता पैसा? लुओयांग कितना समृद्ध शहर है!\'\'
एक व्यक्ति ने लिखा, \'\'मै पूरे एक साल तक बिना बिजली के रह लूंगा मुझे वो नोटों की गड्डियां दे दो\"
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.