पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहांगकांग के नेता लिउंग की खिल्ली उड़ती रही है.
चीन के अधिकारियों ने ऐसे सात हज़ार 600 टॉयलेट रोल और बीस हज़ार टिश्यू पेपर के पैकेट्स ज़ब्त कर लिए हैं, जिन पर हांगकांग के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव, सी वाई लिउंग की तस्वीर छपी हुई थी.
ये टॉयलेट रोल शुक्रवार को चीन की एक फ़ैक्टरी से ज़ब्त किए गए.
हांगकांग की डेमोक्रेटिक पार्टी इन उत्पादों को अगले हफ्ते एक मेले में बेचना चाहती थी. इस छापे को पार्टी ने अभिव्यक्ति की आज़ादी का उल्लंघन बताया है.
जनता की नाराज़गीहॉंगकॉंग के चीफ एगिज़ीक्यूटिव लिउंग.
दरअसल, चीफ़़ एक्जीक्यूटिव लिउंग हांगकांग की जनता के बीच बेहद अलोकप्रिय हैं. इसकी वजह है, लिउंग का चीन समर्थक होना.
ज़ब्त किए गए टॉयलेट रोल्स पर लिउंग का चेहरा विभिन्न भाव भंगिमाओं में दिखाया गया है.
डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि उन्होंने पिछले साल हांगकांग में चीनी न्यू ईयर पर होने वाले मेले में भी ऐसे टॉयलेट रोल्स मेले में बेचे थे. और इस साल भी उन्होंने चंदा इकठ्ठा करने के लिए इनकी बिक्री की योजना बनाई थी.
लोकतंत्र समर्थकइस बारे में चीनी अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
पिछले साल हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में लाखों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए थे.
हालांकि चीन ने 2017 में चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव के पद के लिए चुनाव करवाने का वादा तो किया था लेकिन इस शर्त पर कि उम्मीदवार को चीन से भी स्वीकृति मिलनी चाहिए.
इस पर हांगकांग के ज़्यादातर सामाजिक कार्यकर्ता चीन से नाराज़ चल रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.