पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चित्रांश परिवार पूजा समिति ने हटिया में खेली तिलक होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/ओरमांझी | चित्रांश परिवार पूजा समिति, हेसाग सिंह मोड़ की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामुदायिक भवन, सिंह मोड़, हटिया में किया गया। इसमें सदस्यों ने गुलाल का तिलक लगाकर होली खेली। साथ ही समिति के सदस्यों ने सामुदायिक भोज में हिस्सा लिया। मौके पर काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे। इधर, ओरमांझी में रविवार को राधा-कृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव समापन समारोह कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल होकर डोमा नदी में कलश का विसर्जन किया। जय श्रीराम के उद्घोष से सारा वातावरण भक्ति में हो गया। कलश विसर्जन के पश्चात महिलाएं भक्ति गीतों पर जमकर थिरकीं व एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर, माही केयर फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह थे। 60 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करने के लिए सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...