पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनवादा. बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के सीआई रंजीत दास को निगरानी की टीम ने शुक्रवार को 90000 रुपए घूस लेते हुए दबोच लिया। राजस्व कर्मचारी सह सीआई रंजीत दास ने फतेहपुर के पृथ्वी सिंह से जमीन म्यूटेशन के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की थी।
पृथ्वी सिंह ने इसकी शिकायत निगरानी से की गई थी। निगरानी की टीम ने शुक्रवार को सीआई रंजीत दास को अकबरपुर स्थित एक निजी कार्यालय में पृथ्वी सिंह से 90 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी की टीम रंजीत दास को पटना ले गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.