पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1905 में बना था सिटी का पहला लेडीज क्लब, लेडी मिंटो ने किया था शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर बुधवार को राज्य संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी भोपाल विरासत की शुरुआत हुई। दस दिवसीय इस प्रदर्शनी में भोपाल रियासत की बेगमों और नवाबों के दौर में तैयार इमारतों सहित राज परिवारों के कामों और उनकी शान-ओ-शौकत से जुड़े फोटोग्राफ डिस्प्ले किए गए हैं। 


प्रिंस ऑफ वेल्स लेडीज क्लब और राहत मंजिल 
प्रदर्शनी में एक फोटो डिस्प्ले है, जिसमें दिखाया गया है कि बाबे अली में भोपाल का पहला लेडीज क्लब बना था, जो वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है। 1905 में आलि मंजिल में प्रिंस ऑफ वेल्स लेडी क्लब की स्थापना हुई थी, जिसका उद्घाटन ब्रिटिश वायसराय की पत्नी लेडी मिंटो ने किया। वहीं एक अन्य फोटो में देखने को मिलता है कि नवाब सुल्तान जहां बेगम के दौर में 1910 ई. में जियाउद्दीन टेकरी पर राहत मंजिल कोठी का निर्माण करवाया। महात्मा गांधी जब 1930 में भोपाल प्रवास पर आए थे, तब वे इसी इमारत में ठहरे थे। अब राहत मंजिल कोठी अपना अस्तित्व खो चुकी है। प्रदर्शनी में भोपाल की ऐसी ही ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा जा सकता है। 


पुल पुख्ता का उद््घाटन 
- काली मंदिर के पास छोटे तालाब पर बना पुल भी नवाबी समय की ही देन है।

- पुल पुख्ता के नाम से तैयार इस पुल के उद्घाटन के समय शाही परिवार के सदस्यों ने यहां पहुंचकर इसकी शुरुआत करवाई। उस समय का एक फोटो भी प्रदर्शनी का हिस्सा बना। 



खबरें और भी हैं...