सफाई कर्मचारी बोले- नहीं पकड़ेंगे स्ट्रे डॉग्स, यह हमारा काम नहीं है
जीरकपुर एमसी के सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे कई तरह के काम लिए जा रहे हैं। शहर में स्ट्रे डाग्स, कैटल पकड़ने का काम वे नहीं करेंगे। इसके साथ ही एमसी को इंक्रोचमेंट हटाने के लिए भी अलग से कर्मचारी
रखने पड़ेंगे।
अब तक यहां जीरकपुर में ये सभी फील्ड वर्क सफाई कर्मचारियों से कराए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों ने एमसी के ईओ मनवीर सिंह गिल से कहा कि जिस काम के लिए वे यहां रखे गए है वही काम करेंगे। यहां तक कि नेशनल हाईवे पर जमी मिटटी भी सफाई कर्मचारी नहीं उठाएंगे।
कर्मचारी न होने से नहीं पकड़ जा रहे स्ट्रे ड्रग्स: जीरकपुर में लोगों को स्ट्रे डॉग्स के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के किसी न किसी हिस्से में आए दिन लोग डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। एमसी के पास स्ट्रे डॉग्स पकड़ने के लिए कर्मचारी नहीं है।
जीरकपुर नगर परिषद इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही है। स्ट्रे डॉग्स को पकड़कर कहीं दूर ले जाने का इंतजाम नगर परिषद के पास नहीं है। न ही स्ट्रे डॉग्स की स्ट्रेलाइजेशन की कोई व्यवस्था है। शहर में इस समय स्ट्रे डॉग्स की संख्या हजारों में है। हर गली-मोहल्ले में स्ट्रे डॉग्स की भरमार है। अक्सर राह चलते लोगों को काट खाते हैं। इनको पकड़ना बेहद जरूरी है। रात के समय ये स्ट्रे डॉग्स और भी हिंसक हो जाते हैं। एक साथ कई स्ट्रे डॉग्स घूमते रहते हैं, जिसके चलते लोग गलियों में से गुजरने में भी डरते हैं।
खासकर छोटे बच्चों को इनसे ज्यादा खतरा रहता है। स्ट्रे डॉग्स अक्सर लोगों के वाहनों के पीछे दौड़ते देखे जा सकते हैं जिसके चलते एक्सीडेंट होने का खतरा भी बना रहता है।
जीरकपुर एमसी का कहना है कि स्ट्रेलाइजेशन से कोई फायदा नहीं होता है। इससे इनकी संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। हमने यह सब करके देखे चुके हैं। आगे अौर मुश्किल होगी। स्ट्रे डॉग्स से शहरवासियों को निजात मिल सके।
कम से कम उन डॉग्स से निजात मिल सके जो लोगों को काट रहे हैं। उल्टा एमसी लोगों ने सुझाव मांग रही है कि उनको कोई तरीका बताएं कि कैसे स्ट्रे डॉग्स से एमसी लोगों को बचा सकती है। एमसी ने खुद अपने हाथ खड़े कर दिए हैं तो कहां से लोगों को डॉग बाइट से निजात मिल पाएगी। लोगों को स्ट्रे डॉग्स की वजह से हर समय दहशत बनी रहती है।
एमसी के पास स्टाफ नहीं स्ट्रे डॉग्स को पकड़ने के लिए: एमसी के पास स्ट्रे डॉग्स को पकड़ने के लिए न तो अभी स्टाफ है न ही कोई और इंतजाम है। न ही उनको पकड़ने के लिए कोई व्हीकल है। इसके साथ ही न ही उनको किसी एनिमल हॉस्पिटल से संपर्क है।
स्ट्रे डॉग्स को लेकर अलग से स्टाफ नहीं रख सकते है। इनके लिए शेड बनाने और स्ट्रेलाइजेशन का काम किया जाएगा।
मनवीर सिंह गिल, ईओ, एमसी जीरकपुर
एनक्रोचमेंट हटाने के लिए भी अलग से रखें जाएं कर्मचारी