धर्मपुर नलवाड़ मेले पर मंडराए स्थगन के बादल
धर्मपुर | सामूहिक सभाओं में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए धर्मपुर नलवाड़ मेले की तैयारियाें प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। मेला अधिकारी एवं एसडीएम सुनील वर्मा ने नलवाड़ मेले के आयोजन को लेकर तैयारी रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना वायरस के पांव पसारने के खतरे को देखते हुए सामूहिक सभाओं को बैन किया जाए।