- Hindi News
- National
- Ranchi News Cm Belle Pray To God That No Member Of My Family Should Pass The Jpsc Exam
सीएम बाेले- भगवान से प्रार्थना है कि मेरे परिवार का काेई सदस्य जेपीएससी परीक्षा पास न करे
विवादाें में रहा जेपीएससी, अब बनेगी स्पष्ट नियमावली
मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि अाज भी कई विद्यार्थी मेरे घर अाते हैं। कहते हैं कि उसने जेपीएससी की परीक्षा दी है, पास करा दें। एेसे में अब मैं हर सुबह उठकर भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि मेरे घर-परिवार का काेई सदस्य जेपीएससी परीक्षा पास न करे। क्याेंकि एेसा हुअा ताे लाेग कहेंगे कि मैंने ही करवाया है। जेपीएससी हमेशा ही विवादाें में रहा है। लेकिन अब जेपीएससी ही नहीं, एसएससी में भी प्रक्रिया के तहत ही सभी परीक्षाएं हाेंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार काे विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दाैरान प्रदीप यादव अाैर अन्य विधायकाें द्वारा जेपीएससी छठी व सातवीं परीक्षा काे लेकर उठाए गए सवालाें का जवाब दे रहे थे।
सीएम ने कहा कि अब जेपीएससी की परीक्षा में सभी वर्गाें काे अारक्षण का उचित लाभ मिलेगा। इसके लिए स्पष्ट नियमावली बनाई जाएगी। इसमें अारक्षण राेस्टर क्लियर रहेगा। इसीलिए जेपीएससी सातवीं परीक्षा के विज्ञापन काे राेका गया है। छठी परीक्षा के रिजल्ट के अाकलन के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद से ही जेपीएससी विवादाें में रहा है। लगभग सभी परीक्षाअाें में विवाद हुअा। कुछ उजागर हुए, कुछ नहीं। कुछ मामले काेर्ट में हैं। लाेगाें काे जब अारक्षण का लाभ नहीं मिलता है ताे समाज में कई सवाल उठते हैं। नियमावली की अवहेलना नहीं हाेनी चाहिए। इसलिए नियमावली बनाने के लिए विकास अायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।