पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में पिछले तीन साल में चाय-नमकीन पर एक करोड़ तीन लाख रुपए खर्च किए गए हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में चाय-नमकीन पर 23.12 लाख रु. जबकि 2016-17 में 46.54 लाख रु. खर्च हुए। 2017-18 की अवधि में चाय और नमकीन पर 33.36 लाख रु. खर्च हुए। वहीं उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के 10 महीने में सीएम दफ्तर चाय और नमकीन पर 68 लाख रुपए खर्च किए गए।
- आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत सिंह गौनिया के आरटीआई आवेदन में यह जानकारी सामने आई है।
- उप्र में सपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में चाय-नमकीन पर 9 करोड़ रु. खर्च किए जाने की जानकारी 2016 में सामने आने पर खासी चर्चा हुई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.