पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. सीएम मनोहरलाल सोमवार को सिवाह स्थित स्टेडियम में नए बस अड्डे की आधारशिला रखेंगे। सेक्टर-13/17 में बनने वाले सिटी बस स्टैंड और वर्कशॉप के शिलान्यास के लिए सिवाह में ही पत्थर लगाए गए हैं। आधारशिला का कार्यक्रम सियासी रंग में रंग गया है। यह कार्यक्रम निर्धारित तिथि से एक दिन बाद हाे रहा है जिसकी बड़ी वजह जाट बहुल सिवाह गांव के सरपंच खुशदिल कादियान द्वारा आयोजित जनसभा है। पहले जनसभा का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन सिवाह में जाट वाेटरों को लुभाने के लिए आनन फानन में यह जनसभा रखी गई और मुख्यमंत्री को इसके लिए राजी किया गया।
सोशल मीडिया पर बस अड्डे की शिफ्टिंग के विरोध में बाजार बंद रखने का मैसेज वायरल
- उधर कादियान इस रैली के जरिए सांसद अश्विनी चोपडा, विधायक महिपाल ढांडा, रोहिता रेवड़ी व रविंद्र मच्छरौली के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं। यहां बता दें कि जाट बहुल सिवाह की आबादी करीब 10 हजार है। वहीं कांग्रेस नेता बुल्लेशाह ने बस अड्डे की शिफ्टिंग के विरोध में सोमवार को कांग्रेस भवन में समर्थकों को जुटने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया ग्रुप में बस अड्डे की शिफ्टिंग के विरोध में बाजार बंद रखने का मैसेज वायरल हुआ। हालांकि, बाजार प्रधानों ने इसे महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी बाजार खुलेंगे।
व्यापारियों को खुश करने को लंच भी रखा
पानीपत उद्यमियों और व्यापारियों का शहर है। इसलिए सीएम नेइस वर्ग को खुश करने के लिए इनकेसाथ लंच का कार्यक्रम रखा है। भाजपा नेता स्वर्गीय लालचंद छाबड़ा के बेटे एक्सपोर्टर रमन छाबड़ा के सेक्टर-29 पार्ट-2 प्लॉट 234 में एक्सपोर्ट यूनिट में लंच रखा गया है।
सरपंच रखेंगे 5 डिमांड
सरकारी माध्यमिक विद्यालय में इंडोर स्टेडियम बनाया जाए, 162 गलियों को पक्का करने के लिए 4.25 करोड़ दिए जाएं, 670 प्लॉट वाली महात्मा गांधी बस्ती में बिजली, सड़क और पानी की व्यवस्था हो, गोशाला सेक्टर 29 पार्ट-2 जाने वाली सड़क पक्की की जाए और रिसालू में पंचायत की जमीन पर 100 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाए।
प्रदर्शन के लिए लालबत्ती चौक पर जमा होंगे कांग्रेसी
कांग्रेस नेता बुल्ले शाह ने कहा कि यह बस अड्डे शिफ्टिंग शहर वासियों के हित में नहीं है। इसी को डिवेलप किया जाए या सेक्टर-13/17 में शिफ्ट हो और वर्कशाॅप बाहर बनाया जाए। इसके विरोध में सोमवार 10 बजे शहर वासियों से कांग्रेस भवन के पास जमा हो नेकी अपील की गई है। शाह ने कहा कि डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सबकी अपनी अपनी सियासत
सांसद: सांसद अश्विनी चोपड़ा का सिवाह गोद लिया गांव है। बस अड्डे शिफ्टिंग को गांव के विकास से जोड़कर राजनीतिक फायदा लेंगे।
विधायक: ग्रामीण विधानसभा में वोटर के लिहाज से सिवाह सबसे बड़ा गांव है। इसलिए, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा भी खुश हैं।
सरपंच: सिवाह के सरपंच खुशदिल कादियान की बेशक विधायक महीपाल ढांडा से नहीं बनती है, लेकिन इसका क्रेडिट तो वह भी लेंगे कि उनके प्रयास से गांव को बस अड्डा मिल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.