पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानीपत की 29 अवैध कॉलोनी होंगी वैध, CM ने नए बस अड्डे के शिलान्यास पर की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत शहर से लगते गांव सिवाह में 17 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जाने वाले नए सामान्य व सिटी बस स्टैंड और वर्कशाप की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने पानीपत की 29 अवैध कालोनियों को पक्का करने और मतलौडा में नया बस स्टैण्ड बनवाए जाने की घोषणा भी की। 

 

 

- सीएम ने कहा कि बेहतर परिवहन सुविधाएं किसी भी देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। इससे जनता के समय और धन दोनों की बचत होती है। 
- जब से हरियाणा बना किसी भी पार्टी की सरकार ने पानीपत में लगने वाले जाम के समाधान के लिए बस अड्डे को दूसरे स्थान पर बनाने का विचार नहीं किया, यह पहली सरकार है, जिसने पानीपत ही नहीं, जिन-जिन बड़े शहरों के बस अड्डे शहर के बीच में आ गए हैं, उन सभी बस अड्डों को शहर से बाहर बनाने का  निर्णय लिया है। 
- इस कड़ी में पानीपत, सोनीपत, करनाल, झज्जर के बस अड्डों को शहर से बाहर दूसरे स्थानों पर बनाने का कार्य किया गया है।
 

 

विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा 
- मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और बेवजह बवाल करते रहते है। हरियाणा सरकार ने भय, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन देने का भरपूर प्रयास किया है। 
- सरकारी कार्यालयों में अब भीड़ कहीं भी नजर नहीं आती। सरकार ने प्रदेश से दलाल संस्कृति को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। 
- लोगों की सभी सुख-सुविधाएं ई-दिशा केन्द्र व सीएससी सेवा केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही है। 
- यही नहीं, सरकार ने शिक्षा विभाग में नई तबादला नीति लागू करके अध्यापक की इच्छा के अनुसार स्कूलों में लगाया है, जिससे 93 प्रतिशत अध्यापक पूरी तरह से  संतुष्ट हैं और उनकी कार्यशैली में भी सुधार आया है।

 

 

सेक्टर 13-17 में बनेगा सिटी बस स्टैंड 
- समारोह को सं‍बोधित करते हुए परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल ने कहा कि सिवाह गांव में बस अड्डा बनाना जरूरी हो गया था। 
- इसके लिए पंचायत ने साढ़े छ एकड़ भूमि सरकार को दी है। जिस पर चार मंजिल का बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव है। 
- इसके अलावा पानीपत के हुडा के सेक्टर 13-17 में सिटी बस अड्डा व वर्कशाप बनाई जाएगी। इस वर्कशाप का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसी स्थल पर कर दिया है। 
- उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज पड़ोसी राज्यों से बेहतर सेवा जनता को उपलब्ध करवा रही हैं। 26 बस स्टैंडों पर निर्माण कार्य चल रहा है। 
- परिवहन बेड़े में 600 बसें शामिल की गई हैं और भविष्य में प्राईवेट बसें भी बेड़े में शामिल की जाएंगी। इन बसों की देखरेख व ड्राइवर बस मालिक का होगा और परिचालक टर परिवहन विभाग का होगा, जिससे लोगों को और अधिक बेहतर सेवाएं उपलब्ध होने लगेंगी। 

खबरें और भी हैं...