पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर को उनके जन्मदिन के मौके पर श्रद्धांजलि दी। बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
वहां पर पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक विद्यासागर निषाद और नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह समेत अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सूचना जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.