- Hindi News
- National
- Ranchi News Cm Ordered An Inquiry Into The Possession Of Pandit Ishwar Chandra Vidyasagar Library
सीएम ने दिया पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर पुस्तकालय पर कब्जे की जांच का आदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा जिला प्रशासन को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर कब्जा मामले की जांच कर सूचित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जामताड़ा स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है। राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जामताड़ा उपायुक्त, अंचलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भवन में सरकारी स्कूल चलता था।
मजदूर की मदद की जाए : सीएम ने हजारीबाग डीसी को खिरगांव निवासी और पेशे से मजदूर हबीबी को सरकारी योजना से लाभान्वित कर सूचित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि हबीबी हृदय रोग से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि उनका राशन कार्ड पुनः प्रारंभ करा कर खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कैंसर पीड़ित महिला के इलाज में मदद करें उपायुक्त
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कोडरमा को कैंसर रोग से पीड़ित शशिबाला को सरकारी योजना से मदद करने निर्देश दिया है। सीएम को बताया गया कि शशिबाला की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है। इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनने का आवेदन डीसी कार्यालय में जमा है, लेकिन अब तक नहीं बन सका है।